Monday, October 19th, 2026

Indian Super League में मुंबई सिटी एफसी गोवा का मैच ड्रॉ

मडगांव
मुंबई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र के पहले सेमीफाइनल के शुरुआती चरण में शुक्रवार को एफसी गोवा को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। मडगांव के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई टीम एक समय पिछड़ रही थी लेकिन फिर उसने शानदार वापसी की और मैच ड्रॉ करा दिया।

एफसी गोवा के लिए इगोर एंगुलो ने 20वें मिनट में पेनल्टी पर पहला जबकि सेवियर गामा ने 59वें मिनट में दूसरा गोल किया। मुंबई सिटी एफसी के लिए हुगो बोउमस ने 38वें मिनट में पहला और मातोर्डा फाल ने 62वें मिनट में गोल दागा।


दोनों टीमों के बीच पहले सेमीफाइनल का दूसरा चरण सोमवार (आठ मार्च) को बेम्बोलिम के जीएमसी स्टेडियम में खेला जाएगा और उस मैच में जिस टीम का कुल स्कोर (एग्रीगेट स्कोर) ज्यादा होगा, वह फाइनल में पहुंच जाएगी।

 

#Indian Super League

Source : Agency

पाठको की राय